{"_id":"63c8496ac771803e2b06783d","slug":"encrochment-removed-ib-budhbazar-moradabad-news-mbd453961072-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बुध बाजार में लोग तोड़ते रहे अपनी दुकानें और मकान, नगर निगम के अधिकारियों ने दिया था अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बुध बाजार में लोग तोड़ते रहे अपनी दुकानें और मकान, नगर निगम के अधिकारियों ने दिया था अल्टीमेटम
Thu, 19 Jan 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:00 AM IST
सार
नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार की दोपहर बुध बाजार का जायजा लिया। दुकानदारों को चेताया कि वे शीघ्र लाल निशान लगे स्थान के आधार पर अपनी- अपनी दुकानें तोड़ लें। उन्होंने सड़क पर तीन जेसीबी और ट्रैक्टरों को खड़ा कर दिया। कार्रवाई से भयभीत दुकानदारों ने शीघ्र दुकानों को तोड़ने के लिए काफी संख्या में मजदूरों को लगा लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में नगर निगम के अधिकारियों की कार्रवाई से भयभीत बुध बाजार के दुकानदारों ने दिनभर मजदूरों को लगाकर अपनी- अपनी दुकानों को तोड़वाया। दुकानदारों का कहना था कि नगर निगम के अधिकारियों ने चेताया था कि यदि नाले के अंदर की दुकानें नहीं टूटीं तो वे जेसीबी लगाकर दुकानों को तोड़ देंगे।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार की दोपहर बुध बाजार का जायजा लिया। दुकानदारों को चेताया कि वे शीघ्र लाल निशान लगे स्थान के आधार पर अपनी- अपनी दुकानें तोड़ लें। उन्होंने सड़क पर तीन जेसीबी और ट्रैक्टरों को खड़ा कर दिया। कार्रवाई से भयभीत दुकानदारों ने शीघ्र दुकानों को तोड़ने के लिए काफी संख्या में मजदूरों को लगा लिया।
विज्ञापन
दिनभर दुकानदार अपनी दुकानों, होटलों और मकान को तोड़ते हुए नजर आए। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह ने भी बुध बाजार का जायजा लिया। दुकानों के टूटने से सड़क पर मलबे फैल गए थे। दुकानदारों का कहना था कि हिंदू स्कूल के इर्द गिर्द पुरानी बिल्डिंग भी टूटेगी।
विज्ञापन