फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Encroachments removed from the intersection in Dungarpur.

Moradabad News: डींगरपुर मेंं चौराहे से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 01 Aug 2026 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from the intersection in Dungarpur.
कुंदरकी। मुरादाबाद संभल रोड से सटी कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत डींगरपुर में चौराहे पर सिंचाई विभाग की भूमि है जिसके ठीक सामने वर्षों से सड़क किनारे दुकानें बनाकर और खोखे खड़े कर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पहले से लाल निशान लगा कर दुकानदारों को हिदायत दी कि सरकारी भूमि से अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें वरना कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस ने मुरादाबाद संभल रोड से सटे डींगरपुर में चौराहे से लेकर पुलिस चौकी तक की साइड का सभी तरह से का अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस जेसीबी भी लिए हुई थी। अभी कुंदरकी रोड की तरफ वाले खोखे भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

कुछ लोगों का कहना था कि पहले से अतिक्रमण की वजह से डींगरपुर में चौराहे पर आए दिन हादसे होते थे लेकिन अब सड़क हादसों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed