फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Employees will show their strength tomorrow on the pretext of meeting, councilors also mobilized

Moradabad News: कर्मचारी मीटिंग के बहाने कल दिखाएंगे अपनी ताकत, पार्षद भी हुए लामबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Employees will show their strength tomorrow on the pretext of meeting, councilors also mobilized
मुरादाबाद। नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षद-कर्मचारियों में हुए विवाद के बाद कर्मचारी संगठन लामबंद होते जा रहे हैं। इस संबंध में कर्मचारी संगठनों ने अपनी प्रस्तावित 27 जून से हड़ताल की सफलता को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई है। कर्मचारी संगठन का प्रयास है कि बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारी जुटें। जिसके माध्यम से कर्मचारी संगठन अपनी ताकत का अहसास करा सकें।
विज्ञापन

इधर पार्षद भी लामबंद होकर अपनी लड़ाई तेज कर रहे हैं। भाजपा पार्षद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और घटना के लिए कर्मचारियों व नगर आयुक्त को दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की मांग लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी संघ और स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की ओर से सोमवार बैठक बुलाई गई है। जिसमें मंगलवार की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर रणनीति तय की जाएगी। सफाई कर्मचारी नेता ओमीलाल वाल्मीकि व कुछ अन्य नेताओं की अगुवाई में शहर में लाउडस्पीकर से सफाईकर्मियों की बस्ती में बैठक में शामिल होने की सूचना सब कर्मचारियों को दी गई। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने दावा किया कि सोमवार 11:00 बजे होने वाली इस बैठक में शहर के सभी सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भाजपा पार्षदों ने भी घटना के लिए नगर आयुक्त और कर्मचारियों को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। उप नेता शरद विश्नोई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। वह निरंतर घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दो अन्य कर्मचारी संगठन भी आए साथ
नगर निगम कर्मचारियों के समर्थन में दो अन्य कर्मचारी संगठन भी मैदान में उतर गए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी आ गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप बडोला ने नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को इस आशय का समर्थन पत्र भी दिया है। उसकी प्रति नगर आयुक्त को भी भेजी है। संगठन के अध्यक्ष ने कर्मचारियों की इस लड़ाई में नगर निगम कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कही। वहीं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हेमंत चौधरी ने भी संगठन की ओर से पत्र भेज कर समर्थन व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed