फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Employees of fourteen departments could not provide property details.

Moradabad News: चौदह विभागों के कर्मचारी नहीं दे सके संपत्ति का विवरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Employees of fourteen departments could not provide property details.
मुरादाबाद। जिले के 14 विभागों के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अभी संपत्ति का विवरण नहीं दिया है। इसी कारण ऐसे कर्मचारियों के वेतन बैंक खातों में नहीं पहुंच सके हैं। कोषागार कार्यालय के 14 विभागों के विभागाध्यक्षों ने करीब 300 कर्मचारियों के वेतन रोक दिए हैं। सीएमएम डॉ. रनवीर सिंह के अनुसार महिला अस्पताल की तीन डॉक्टरों ने मानव संपदा पोर्टल पर 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया है। इसी कारण उनके वेतन रोके गए हैं। इसी प्रकार पशु पालन विभाग में 30 कर्मचारियों के वेतन रोके गए हैं। सीवीओ सुनील दत्त प्रजापति ने बताया कि विभाग में 100 कर्मचारी हैं। इसमें 70 प्रतिशत लोगों ने निर्धारित समय तक अपनी अपनी संपत्ति के ब्यौरों को अपलोड कर दिया था। विभाग के 30 कर्मचारियों के वेतन रोके गए हैं। इसी प्रकार डीपीआरओ, प्रोबेशन, पीडब्ल्डूडी, डायट, होम्योपैथिक ईएसआई, सिलिंग के कुछ कर्मचारियों के वेतन रोके गए हैं। जिला आपूर्ति विभाग के 12 कर्मचारियों के वेतन रोके गए हैं। पता चला कि सभी कर्मचारी एसआईआर के कार्यों में व्यस्त थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छह सुुपरवाइजर ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा समय से अपलोड नहीं किया है। इसी प्रकार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कर्मचारियों के वेतन का ब्यौरा कोषागार कार्यालय को नहीं मिला है। शासन ने स्पष्ट कहा है कि संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले को वेतन दिया तो डीडीओ नपेंगे। इसी का असर था कि किसी विभागाध्यक्ष ने संविदा पोर्टल देखने के बाद ही अधीनस्थों के वेतन कागजात पर दस्तखत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed