{"_id":"6ab58d0ebbaa6fa4f905f57f","slug":"emphasis-on-making-the-communicable-disease-control-campaign-a-success-kanth-news-c-276-1-smbd1006-113199-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान सफल बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान सफल बनाने पर जोर
Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर विभागवार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन, नगर पालिका और विकास विभाग समेत अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा। अभियान के तहत संबंधित विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने शासन की ओर से जारी निर्देशों की जानकारी दी।
अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई, जलभराव वाले स्थानों की सफाई तथा उथले हैंडपंपों को चिह्नित करने सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।