फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis on coordination for successful implementation of education schemes

Moradabad News: शिक्षा की योजनाओं के सफल संचालन के लिए समन्वय पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on coordination for successful implementation of education schemes
ठाकुरद्वारा। ग्राम प्रधान, स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को गांव रामूवाला गनेश स्थित बीएस गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह एवं ब्लाक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की है। शिक्षा की योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानों में समन्वय पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी ने कायाकल्प योजना में छूट कार्यों को वार्षिक विकास योजना में जोड़ने पर जोर दिया। बीडीओ उमाकांत मुद्गल एवं एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र में कायाकल्प योजना के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में कराए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रूपा आर्य ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एपीओ पीयूष कुमार प्रशांत, हरवीर सिंह, जयवेंद्र सिंह, वीर सिंह, राकेश कुमार, विजयपाल सिंह, मदनपाल सिंह, दमन सिंह, शिवांगी वशिष्ठ, सोमवती शर्मा व कंचन यासमीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed