फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eleven people arrested for making group for religious activity during Lockdown

अमरोहा: लॉकडाउन के दौरान सामूहिक नमाज अदा करने पर 11 गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Mar 2020 08:31 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 26 Mar 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Eleven people arrested for making group for religious activity during Lockdown
लॉकडाउन के दौरान गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देश भर में चल रहे पूर्ण लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करते हुए अमरोहा की जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा करने पर थाना पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धारा 188 और संक्रामक रोग फैलाने में सहायक संबंधी धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान सभी पूजा स्थल बंद रहेंगे।
विज्ञापन


लॉकडाउन के आदेश का पालन कराने के लिए एसडीएम मय फोर्स के साथ होली पार्क पर मौजूद थे। लगभग दो बजे नगर की जामा मस्जिद के भीतर नमाजियों के प्रवेश करने पर एसडीएम शशांक चौधरी का ध्यान गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से इस संबंध में पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद रहेंगे। एसडीएम ने इमाम को बुलाकर सरकार के आदेशों का पालन करने की चेतावनी दी। इसी दौरान वहां पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने जामा मस्जिद में मौजूद 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी के खिलाफ सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा 188 और संक्रामक रोग फैलाने में सहायक बनने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर एसडीएम शशांक चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed