{"_id":"5d187a4a8ebc3e3ce21dd9d2","slug":"elephants-killed-villagers-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में उत्पाती हाथियों ने एक शख्स की जान ली, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में उत्पाती हाथियों ने एक शख्स की जान ली, एक घायल
Sun, 30 Jun 2019 02:30 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से भटककर आए दो हाथियों ने रविवार को रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक पापड़ बेचने वाले और उसके कुत्ते को पटक-पटक कर मार डाला। वहीं एक इंदरपुर गांव में एक किसान को घायल कर दिया।
हाथियों के उत्पात पर डीएफओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने हाथियों को उत्तराखंड के जंगल में खदेड़ने की योजना बनाई है। फिलहाल उसमें अभी कामयाबी नहीं मिली है।
नेपाल से भटकर आए दो नर हाथी बहेड़ी की ओर से शनिवार की रात ही बिलासपुर क्षेत्र में आ गए थे। हाथियों ने क्षेत्र के ग्रेवाल फार्म और इंदरपुर में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों इंदरपुर गांव में एक किसान लखविंदर सिंह लक्खा को पटककर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल को उत्तराखंड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रेलवे क्रासिंग पर पापड़ बेचने वाले बिहार के छपरा निवासी बैजनाथ (48) और उसके कुत्ते को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला।

वह लोगों के मना करने के बाद अपने कुत्ते के साथ हाथियों को नजदीक से देखने चला गया था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाथियों के उत्पात की सूचना पर डीएफओ एके कश्यप सहित अन्य कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
डीएफओ ने बताया कि रात के वक्त हाथियों को उत्तराखंड के जंगलों की ओर खदेड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा हाथियों को इंजेक्शन मारकर बेहोश करने के लिए रामनगर भी एक टीम बताई है।
उन्होंने बताया कि हाथियों के हमले में मृत व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हाथियों के उत्पात में पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों को डर सता रहा है कि रात के वक्त हाथी कहीं और हमलावर ना हो जाएं।