फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elephant lost in the by-election race, finished fifth

Moradabad News: उपचुनाव की दाैड़ में हांफ गया हाथी, पांचवें स्थान पर रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Elephant lost in the by-election race, finished fifth
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में नगीना सीट से सांसद बने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा को पछाड़ दिया। इस चर्चित सीट पर दो बार जीत दर्ज करने वाली बसपा उपचुनाव में मात्र 1,099 वोट हासिल कर पांचवें स्थान पर रही। भाजपा-सपा के अलावा आसपा प्रत्याशी चांदबाबू और एमआईएमआईएम प्रत्याशी मोहम्मद वारिस से भी बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला पीछे रहे। चांदबाबू को 14,201 और मो. वारिस को 8,111 मत मिले।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया। 60 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाली इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने 1.44 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गई। 28 साल पहले 1996 में अपना पहला चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाली बसपा का हाथी उपचुनाव में एक हजार का आंकड़ा पार करने में हांफ गया।
विज्ञापन

बसपा इस सीट पर इतने कम वोटों पर कभी नहीं सिमटी थी। पार्टी ने इस सीट पर दो बार 1996 और 2007 में जीत दर्ज की थी। दोनों बार बसपा के टिकट पर अकबर हुसैन ने चुनाव मैदान में उतरकर जीत का परचम लहराया था। इसके अलावा इस सीट पर अन्य चुनावों में भी पार्टी दूसरे या तीसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदरकी सीट पर दलित वोटों की संख्या भी 50 हजार से अधिक बताई जाती है। बसपा ने 1996 से लेकर 2024 तक हर बार मुस्लिम उम्मीदवार उतारे। पार्टी को दलित-मुस्लिम वोटों के गठजोड़ के सहारे जीत दर्ज करने में दो बार सफलता मिली, लेकिन इस चुनाव में पार्टी का यह फार्मूला बुरी तरह फ्लाप रहा।
बसपा को कुंदरकी में कब कितने वोट मिले
वर्ष प्रत्याशी मिले मत

2024 रफतउल्ला 1,089

2022 हाजी रिजवान 42,742
2017 अकबर हुसैन 36,071

2012 मो. जुबैर 31,242
2007 अकबर हुसैन 50,626

2002 हाजी शरीफुद्दीन 30,139
1996 अबकर हुसैन 51,888
--------------


पहले चुनाव में मिली थी 200 वोट से जीत

कुंदरकी विधानसभा सीट पर 1996 में बसपा ने पहली बार प्रत्याशी उतारा था। बसपा के टिकट पर अकबर हुसैन 1996 में 51888 वोट पाकर विधायक बने थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को मात्र 200 वोटों से हरा दिया था। इस चुनाव में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था, जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह रहे थे। उन्हें 51,368 मत मिले थे। 2007 में भी बसपा इस सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी। इस चुनाव में भी बसपा के प्रत्याशी अकबर हुसैन ने सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को हरा दिया था। हाजी रिजवान को 41,356 वोट मिले थे, जबकि बसपा प्रत्याशी अकबर हुसैन को 50,626 वोट प्राप्त हुए थे।


----------

2022 में बसपा से लड़े थे हाजी रिजवान

2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने हाजी रिजवान का टिकट काटकर जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दे दिया था। इसके बाद हाजी रिजवान बसपा में शामिल हो गए थे। तब बसपा ने उन्हें कुंदरकी सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया था। हाजी रिजवान को उस चुनाव में 42,742 वोट मिले थे, लेकिन उपचुनाव में हाजी रिजवान उस आंकड़े को भी नहीं छू पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed