फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electrification coplete in railway by hog tecnique

एचओजी तकनीक से ट्रेन संचालन के लिए पूर्ण विद्युतीकृत हुआ मुरादाबाद रेल मंडल.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
electrification coplete in railway by  hog tecnique
मुरादाबाद। भविष्य में एचओजी तकनीक से ट्रेन संचालन के लिए मुरादाबाद रेल मंडल का कुल 2701.72 किमी ट्रैक पूर्ण रूप से विद्युतीकृत हो चुका है। मंगलवार को रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने नवविद्युतीकृत चंदौसी-हरदुआगंज और राजा का सहसपुर-संभल हातिमसराय रेलखंडों का निरीक्षण किया है। सीआरएस की ओर से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद यहां 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें चल सकेंगी।
विज्ञापन

सीआरएस मंगलवार सुबह चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्होंने हरदुआगंज स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का ट्राली द्वारा निरीक्षण किया। इसके बाद विशेष ट्रेन को 120 किमी प्रतिघंटा की गति से दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया। इसके बाद राजा का सहसपुर-संभल हातिमसराय स्टेशनों के बीच निरीक्षण के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई। सीआरएस ने हर बिंदु को बारीकी से परखने के बाद अपने सुझाव डीआरएम अजय नंदन को नोट कराए हैं। अब अगले माह तक सीआरएस कार्यालय की ओर से ट्रैक की फिटनेस का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस अनुमति के बाद इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में कुल 2701.72 किमी रेलवे ट्रैक है। वर्ष 2012 से विद्युतीकरण की शुरूआत हुई थी। सबसे पहले मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड का विद्युतीकरण हुआ था। सबसे अंत में रोजा-सीतापुर, राजा का सहसपुर-संभल और चंदौसी-हरदुआगंज रेलखंड का विद्युतीकरण हुआ है। पूरे मंडल को विद्युतीकृत करने में 10 साल लगे हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा-सीतापुर में ट्रैक दोहरीकरण भी पूरा हो चुका है। अब सीआरएस का अगला निरीक्षण 28 मार्च को रोजा-सीतापुर में होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की खपत को शून्य करने के लिए है एचओजी तकनीक
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि भविष्य में सभी ट्रेनों का संचालन एचओजी (हेड ऑन जनरेशन) तकनीक से होना है। इसमें ट्रेन के इंजन से लेकर सभी बोगियों में विद्युत उपकरणों को चलाने के लिए भी ओवर हेड हाइटेंशन वायर से बिजली मिलेगी। ट्रेनों में लगने वाली जनरेटर कार को हटा दिया जाएगा। इससे ट्रेन संचालन में डीजल की खपत शून्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed