फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity workers roared at the Chief Engineer's office against privatization

Moradabad News: निजीकरण के खिलाफ मुख्य अभियंता कार्यालय पर गरजे बिजलीकर्मी

Fri, 30 May 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 30 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers roared at the Chief Engineer's office against privatization
मुरादाबाद। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी अपनी विरोध सभा जारी रखी। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर कर्मियों ने सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कार्य बहिष्कार और हड़ताल को लेकर बृहस्पतिवार को भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। दोपहर दो बजे समिति के सदस्य एकजुट होकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

निजीकरण का विरोध करते हुए उन्होंने नारेबाजी भी की। साथ ही निजीकरण से होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए कार्य बहिष्कार नहीं किया जा रहा है, लेकिन शासन को निजीकरण के निर्णय पर हो रहे इस विरोध पर ध्यान देना ही होगा। समिति के सदस्य शाम पांच बजे तक मुख्य अभियंता कार्यालय पर डटे रहे।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हड़ताल या कार्य बहिष्कार का फैसला संगठन के उच्चाधिकारी करेंगे। उन्हीं के निर्देश के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। समिति के संयोजक सचिन रस्तोगी ने कहा कि फिलहाल निजीकरण का फैसला रद्द न होने तक विरोध जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शिवम कुमार, संदीप कुमार, प्रणव चौधरी समेत सैकड़ों विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

=============
विद्युत निगम के तकनीकी निदेशक ने की समीक्षा, निर्बाध आपूर्ति के दिए निर्देश
मुरादाबाद। विद्युत निगम के तकनीकी निदेशक एनके मिश्रा बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य अभियंता कार्यालय में अधिकारियों के साथ औपचारिक भेंट की। इसके बाद मुरादाबाद, रामपुर व संभल के विद्युत अभियंताओं के साथ रामपुर रवाना हो गए। वहां उन्होंने निगम के कार्यों की समीक्षा की।

बिजनेस प्लान में होने वाले कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को राजस्व वसूली व वाणिज्यिक लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गर्मी के सीजन में ओवरलोडिंग की समस्या नहीं होनी चाहिए। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व अन्य कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य अभियंता अरविंद सिंघल, मुरादाबाद, रामपुर व संभल के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed