फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity was out for hours in Buddhi Vihar

Moradabad News: बुद्धि विहार में घंटों गुल रही बिजली, गर्मी में परेशान लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for hours in Buddhi Vihar
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पूरे बुद्धि विहार में मंगलवार को शाम चार बजे से रात 8 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद रात में वोल्टेज कम व ज्यादा होने से लोग परेशान रहे। घरों के एसी ठीक से नहीं चल पाए। भीषण गर्मी में परेशान लोगों ने मंडल स्तरीय कंट्रोल रूम से लेकर 1912 तक शिकायतें कर डालीं।
शाम चार बजे बिजली गई तो लोगों की लगा कि थोड़ी देर का कट होगा। तीन घंटे बाद जब कुछ घरों के इनवर्टर बीप करने लगे तो बिजलीघर का फोन घनघनाना शुरू हुआ। भीषण गर्मी में परेशान लोगों को पीने के पानी की किल्लत की चिंता होने लगी। एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि आवास विकास-1 व आवास विकास-2 को लिंक लाइन से जोड़ने का काम चल रहा था, जिससे किसी भी फेज में बिजली गायब हो तो दूसरे फेज से सप्लाई खुद शुरू हो जाए। इस बीच पुरानी लाइन में बड़ा फाल्ट हो गया। काफी देर तक फाल्ट ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने वैकल्पिक व्यवस्था से सप्लाई चालू की। रात में लोगों को वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़ी मानसरोवर कॉलोनी में भी मंगलवार को कई घंटे बिजली गुल रही। दूसरी ओर रामपुर रोड की कॉलोनी कबीर नगर में भी सप्लाई की किल्लत रही। दोपहर से देर शाम तक लाइट न आने से लोग गर्मी में तड़प गए। लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी की सप्लाई दलपतपुर बिजलीघर से है, जोकि कई किलोमीटर दूर है। कॉलोनी के पास ही एकता विहार नया बिजलीघर है। बार बार अपील के बावजूद कॉलोनी की सप्लाई वहां से नहीं जोड़ी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लिंक लाइन का काम करते समय पुरानी लाइन में फाल्ट होने से पूरे बुद्धि विहार में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फाल्ट लोकेटर की मदद से फाल्ट ढूंढकर मरम्मत कराएंगे। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था से सप्लाई शुरू कर दी है। मरम्मत कार्य भी जल्द हो जाएगा। - आशीष कुमार, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed