फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity theft detected in 28 houses

Moradabad News: 28 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, सबके खिलाफ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft detected in 28 houses
मुरादाबाद। विद्युत निगम ने शुक्रवार सुबह 12 मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। कुल 28 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें नौ मामले शहरी क्षेत्र के हैं, जबकि 19 मामले देहात के हैं। विद्युत निगम ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर कराई है। साथ ही 15 लाख से अधिक रुपये का जुर्माना लगाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

शहर में पंडित नगला, घोसी की पुलिया, जीआईसी क्षेत्र में चेकिंग की गई। उपभोक्ता ने सीधे केबल में कट लगाकर घर की एसी की सप्लाई जोड़ रखी थी। जबकि देहात क्षेत्र में पाकबड़ा, अगवानपुर आदि क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा विजिलेंस ने भी एक उपभोक्ता के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी है। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुख्य अभियंता आरके बंसल ने कहा कि कुछ लोग कम किलोवाट का कनेक्शन लेते हैं और ज्यादा विद्युत भार चलाते हैं। एसी के लिए सीधे केबिल में कटा लगा लेते हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग बढ़ती हा और दूसरे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। इसलिए रेड के माध्यम से चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article