फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity theft caught in Adarsh Colony, case against six

Moradabad News: आदर्श कॉलोनी में पकड़ी गई बिजली चोरी, छह पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in Adarsh Colony, case against six
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आदर्श कॉलोनी में विद्युत निगम की टीम ने पीएसी के साथ रेड की। 20 से ज्यादा लोग आर्मर्ड केबल में कट लगाकर विद्युत चोरी कर रहे थे। विद्युत निगम की टीम के साथ पुलिस को देखते ही कई लोगों ने तार हटा लिए। छह उपभोक्ताओं के तार मौके से हटाए गए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


विद्युत निगम के एसडीओ श्रीकांत वर्मा ने बताया आदर्श कॉलोनी में ओवरलोडिंग के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर व तार जलने की घटनाएं हो रही थीं। टीम ने पाया कि कई लोगों ने अपने घरों से जनरेटर के तार निगम के आर्मर्ड केबल में कट लगाकर जोड़ रखे थे। जबकि आर्मर्ड केबल ही इसलिए डाले गए थे, जिससे लोग कट न लगा पाएं। एसडीओ के मुताबिक फीडर पर 90 एम्पीयर का विद्युत भार था। चोरों के तार हटाते ही लोड 40 एम्पीयर रह गया। छह विद्युत चोर उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद रिपोर्ट एसई व चीफ इंजीनियर को भेज दी गई है। एसडीओ ने कहा कि सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने पुलिस बल व पीएसी के जवान उपलब्ध कराने में सहायता की। उन्होंने कहा कि यदि आगे भी कहीं विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता पड़ती है तो पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article