फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity supply remained disrupted for hours in the city, people were suffering from the heat.

Moradabad News: नगर में घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for hours in the city, people were suffering from the heat.
ठाकुरद्वारा। शनिवार को नगर की विद्युत आपूर्ति में पूरे दिन कटौती होती रही। कभी लाइनों में फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। नगर में शगुन तिराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई। इससे इस ट्रांसफार्मर से जुड़े कई मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप गई जो देर शाम तक शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार की रात को भी दो बार अघोषित विद्युत कटौती की गई। तहसील मंदिर के पास रखे तीन ट्रांसफार्मर की विद्युत आपूर्ति को शुक्रवार को आठ घंटे बाद रात करीब दो बजे शुरू किया गया। इस दौरान प्रभावित उपभोक्ताओं ने विद्युत लाइन पर काम करें कर्मचारियों के सामने हंगामा भी किया। शनिवार को फिर अपराह्न तीन बजे तहसील मंदिर ट्रांसफार्मर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति लाइन में आए फॉल्ट के कारण ठप हो गई। जो पांच घंटे बाद रात आठ बजे शुरू हुई लेकिन आधे घंटे बाद फिर बंद हो गई। विद्युत विभाग के एसडीओ रंजीत सिंह का कहना है कि अधिक लोड और ऊपर से कटौती के कारण विद्युत आपूर्ति की समस्या है। कोई भी फॉल्ट आने पर उसे दूर कर आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed