फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity load is causing a loss of Rs 1.50 lakh to the society every month

Moradabad News: सोसायटी को विद्युत भार हर महीने दे रहा 1.50 लाख रुपये का झटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity load is causing a loss of Rs 1.50 lakh to the society every month
मुरादाबाद। पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में बिजली के तीन हजार किलोवाट का कनेक्शन होने की वजह से लोगों को हर महीने 1.5 लाख रुपये की चपत लग रही है। पीपीआरडब्ल्यूए (पार्श्वनाथ प्रतिभा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने बताया कि केवल बिजली बिल से सोसायटी को हर साल करीब 18 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में एक हजार लोग रहते हैं। यह सोसायटी पार्श्वनाथ डेवलपर कंपनी लिमिटेड के द्वारा बनाई गई है। पीपीआरडब्ल्यूए के सचिव राजकुमार सोनकर ने बताया कि सोसायटी में लोग करीब 14 साल से रह रहे हैं। लेकिन अभी तक बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सोसायटी में तीन हजार किलोवाट का कनेक्शन होने की वजह से लोगों को हर महीने 2.50 लाख रुपये बिजली का बिल देना पड़ता है। इससे लोगों को हर महीने करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। जबकि सोसायटी में एक हजार किलोवाट के कनेक्शन से विद्युत की आपूर्ति की जा सकती है। पीपीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डॉ. अजय राज सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, संयुक्त सचिव शिवाकांत, केपी सिंह व राजेश शर्मा ने बताया कि पार्श्वनाथ डेवलपर कंपनी लिमिटेड से विद्युत भार तीन हजार किलोवाट से घटाकर 750 किलोवाट करने की मांग की जा चुकी हैं। इसके अलावा इस समस्या की शिकायत एमडीए में भी की गई है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

00
लिफ्ट खराब होने से लोग परेशान
- पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी के बी-7, 8 और बी-9 टॉवर की लिफ्ट अभी तक चालू नहीं की गई है। लिफ्ट को लगाकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि लिफ्ट को इंस्टॉल करने के पार्श्वनाथ डेवलपर कंपनी लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट कहा गया था। लेकिन अभी तक लिफ्ट इंस्टॉल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सोसायटी के फायर उपकरण खराब
-पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में फायर उपकरण खराब पड़े हुए हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि कई साल से फायर सिस्टम का परीक्षण नहीं किया गया है। इससे आपात स्थिति में सुरक्षा उपकरण काम नहीं करने से जान को खतरा है। इस समस्या को लेकर अग्निशमन विभाग में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक इस कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई है। अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि बिल्डर और सोसायटी के पीपीआरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के बीच विवाद चल रहा है। सोसायटी में जाकर फायर उपकरण की जांच की गई थी, खामी मिलने पर इन्हें नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
00
सोसायटी में ये भी हैं खामियां
- सोसायटी में स्वीमिंग पूल नहीं है।
- एसटीपी प्लांट नहीं चल रहा है।
- टॉवर नंबर-पांच के कई फ्लैट में बिजली के मीटर नहीं लगे हैं।
- वैकल्पिक जल पंप की व्यवस्था नहीं है।
000
वर्जन
- पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी से आ रहीं शिकायतों की जल्द ही जांच व निरीक्षण कराई जाएगी।- अनुभव सिंह, उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed