{"_id":"601b057b8ebc3e4b39106a33","slug":"electricity-fault-in-moradabad-city-news-mbd3783547150","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण चार घंटे गुल रही बिजली, कॉल करने पर नहीं उठाया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण चार घंटे गुल रही बिजली, कॉल करने पर नहीं उठाया फोन
Thu, 04 Feb 2021 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : पेक्सेल्स
बुधवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के कारण चार घंटे बिजली गुल रही। इससे रेती स्ट्रीट, चौमुखा पुल, दिनदारपुरा, लोकोशेड आदि इलाकों के निवासियों को परेशानी हुई। शाम तकरीबन पांच बजे बिजली जाने के बाद रात नौ बजे सप्लाई शुरू हुई।
स्थानी निवासी नवनीत मिश्रा, पुष्पराज सिंह, हेमंत विश्नोई, दिवाकर सैनी आदि ने बताया कि कई कॉल करने पर भी बिजलीघर के जेई ने फोन नहीं उठाया। इस पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। एसडीओ अवनीश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में बड़ा फाल्ट होने के कारण इंसुलेटर की डिस्क में खराबी आ गई। इससे अन्य फीडरों की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई।
टीम ने बेहद मशक्कत के बाद फाल्ट ढूंढा और उसे ठीक किया। तब जाकर रात नौ बजे के आसपास सप्लाई शुरू हुई। अचानक ठप हुई सप्लाई के कारण क्षेत्र के लगभग 12 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।