{"_id":"688a65582609a8b37006b3eb","slug":"electricity-contract-worker-beaten-up-in-dadhiyal-moradabad-news-c-282-1-rmp1004-150576-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दढ़ियाल में बिजली संविदा कर्मी के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दढ़ियाल में बिजली संविदा कर्मी के साथ मारपीट
विज्ञापन
दढ़ियाल। बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी सुखविंदर सिंह के साथ मंगलवार शाम ग्राम सीरका पट्टी से विद्युत लाइन में खराबी ठीक कर लौटते समय मारपीट का मामला सामने आया है।
सुखविंदर ने बताया कि बाजार के पास निखिल, अक्षम और लक्की सहित दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बताया कि आसपास के लोगों ने आरोपियों से उसे बचाया।
पीड़ित ने इस घटना की जानकारी तुरंत अवर अभियंता को दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद