फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity and water in several areas of the city to a disrupted

शहर के कई इलाकों में बिजली-पानी ठप

Fri, 17 Jun 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water in several areas of the city to a disrupted
बिजली
 शहर के कई इलाकों में दूसरे दिन भी बिजली और पानी ठप रहने से लोगों में आक्रोश रहा। पीर का बाजार में ट्रांसफार्मर फुंकने से सुबह आठ बजे से आपूर्ति ठप हो गई। शिवपुरी और असालतपुरा के बीच अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट से पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। वहीं बुद्धि विहार में सुबह सातं घंटे बिजली ठप रहने से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। लगातार बिजली की समस्या बढ़ते जाने से उपभोक्ताओं में गुस्सा भरा हुआ है, जोकि कभी भी सड़कों पर उतर सकता है। 
विज्ञापन


महानगर में रमजान की महीने के बाद भी बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। भले ही इमरजेंसी कटौती नहीं हो रही है या कम हो रही है, लेकिन लोकल फाल्ट से शहर के लोग परेशान हो उठे हैं। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे सीतापुरी बिजलीघर क्षेत्र में पीर का बाजार में 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से पेयजलापूर्ति भी ठप हो गई। पूरे दिन लोग परेशान रहे। शाम आठ बजे ट्रांसफार्मर लगना शुरू हुआ।
विज्ञापन


अब कल सुबह 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति मिलेगी। गलशहीद से सीतापुरी की अंडरग्राउंड केबिल में सुबह से फाल्ट आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह से शिव पुरी से असालतपुरा तक केबिल में अंडरग्राउंड फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं आने के कारण इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। उधर बुद्धि विहार में भी सुबह करीब पांच बजे गायब हुई बिजली दोपहर में 12 बजे आई। सात घंटे बिजली नहीं आने से आक्रोश रहा। सुबह से पेयजल आपूर्ति भी ठप रहने से लोगों में बिजली अफसरों के खिलाफ आक्रोश था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था न बिगाड़ दे बिजली
मुरादाबाद। महानगर में बिजली की समस्या अब विकराल रूप धारण करती जा रही है। लोकल फाल्ट से रोज कोई न कोई इलाके प्रभावित हो रहे हैं। बिजली के कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में सहरी और इफ्तार के वक्त भी लाइट नहीं मिल रही है। लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यह गुस्सा सड़कों पर आ सकता है। इससे कानून व्यवस्था भी खराब हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed