फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric system collapes in many area

बिजली घर में चला मरम्मत कार्य, ठप रही कई मोहल्लों की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
electric system collapes in many area
मुरादाबाद। शहर में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। रात में बार बार कटौती तो दिन में लाइन मरम्मत के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जिससे जनता खासी परेशान है। बुधवार को आवास विकास बिजली घर में मरम्मत कार्य चला। जिसकी वजह से बुद्घि विहार, दिल्ली रोड, खुशहालपुर और कांशीराम नगर में सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गए। कांशीराम नगर में तो मंगलवार देर रात से लेकर सुबह तक आपूर्ति बाधित थी। सुबह घंटे भर बिजली आपूर्ति दी गई, इसके बाद फिर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। अधिशासी अभियंता प्रथम ललित कुमार ने बताया कि आवास विकास बिजली घर में कार्य चला था। जिसकी वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

छापेमारी में 62 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र के तहसील स्कूल और मछली बाजार मोहल्ला समेत कई मोहल्लों में बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने छापेमारी की। टीम ने 62 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कराया गया है। अधिशासी अभियंता द्वितीय अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को तहसील स्कूल, मछली बाजार में समेत अन्य मोहल्लों टीम ने छामेमारी। जिसमें 62 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और बिजली विजिलेंस की टीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed