फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric supply disturbed due to rain

बारिश ने उड़ाई आधे शहर की बिजली, एक्सईएन कार्यालय में भी छाया अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
electric supply disturbed due to rain
मुरादाबाद। तेज बारिश ने तकरीबन आधे शहर की बिजली गुल कर दी। लाइनपार में हाईटेंशन लाइन टूटने से मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े एकता कॉलोनी, रामेश्वर कॉलोनी, प्रेम नगर, गायत्री नगर में दो घंटे सप्लाई गुल रही। वहीं सिविल लाइंस में पेड़ों की टहनियां गिरने से फाल्ट हुए। इसके चलते पीटीसी, जिगर कॉलोनी, आशियाना दौलतबाग क्षेत्रों की सप्लाई ढाई घंटे ठप रही।
विज्ञापन

यहां तक कि विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम और एक्सईएन द्वितीय के कार्यालय में भी अंधेरा रहा। दोपहर एक बजे गुल हुई बिजली सप्लाई दोपहर साढ़े तीन बजे तक सुचारु हो सकी। दूसरी ओर देहात क्षेत्र के नया मुरादाबाद और जुड़ी रेल विहार कॉलोनी की बिजली सात घंटे गुल रही। विद्युत कर्मियों के मुताबिक 33 केवी की हाईटेंशन लाइन टूटने का कारण सप्लाई बाधित रही। बिजली न होने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। कई घरों के इनवर्टर भी ठप हो गए। उपखंड अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि शाम सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। एक्सईएन द्वितीय एसके सिंह ने बताया कि कार्यालय की सप्लाई पीटीसी बिजलीघर से होती है, वहां फाल्ट होने के कारण ढाई घंटे परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed