{"_id":"5747e7f24f1c1bd53c69186a","slug":"electric-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से जूझते रहे कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से जूझते रहे कई इलाके
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
बिजली
महानगर के कई इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार की रात भी गुलाबवाड़ी, मुगलपुरा, गलशहीद इलाके में आधी रात के बाद गई बिजली गुल हो गई, जोकि दो घंटे बाद आई। महानगर में बिजली कटौती बड़ी समस्या बन रही है। बिजली के फाल्ट से शहर के कई इलाके प्रभावित हैं।
बुधवार की रात गुलाबवाड़ी में रात 11 बजे बिजली कटी और रात दो बजे के आसपास आई। इसी तरह से मुगलपुरा और गलशहीद में भी बिजली कटौती से लोग रातभर जूझते रहे। दिल्ली रोड पर बिजली की ट्रिपिंग की समस्या से भी लोग जूझते रहे। ट्रिपिंग की समस्या का समाधान बिजली विभाग नहीं कर पा रहा है।