{"_id":"61785690b11714631c2f7411","slug":"electric-buses-will-start-running-in-smart-city-by-december-city-news-mbd4075257164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक स्मार्ट शहर में दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक स्मार्ट शहर में दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी में चलने वाली एसी इलेक्ट्रिक बसें दिसंबर तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में बसों के संचालन की व्यवस्थाएं, किराया और मार्ग निर्धारण करने के लिए दो समितियों का गठन किया गया है।
मंडलायुक्त कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित मुरादाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड मुरादाबाद के निदेशक मंडल की पहली बैठक हुई। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर विचार हुआ। बसों के संचालन के लिए पूरी योजना तैयार की जाएगी।
बसों का संचालन किस किस मार्ग पर होगा। इसके संचालन के लिए क्या व्यवस्थाएं होंगी। किस काम के लिए किस पद पर कितना स्टाफ रखा जाना है। इसके संचालन पर कितना खर्चा होगा। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसमें एमडीए वीसी, आरटीओ, नगर आयुक्त आदि अधिकारियों को रखा गया है। इसके अलावा एक दूसरी कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी बसों के मार्ग, उनका किराया आदि तय करेगी। कमिश्नर के अनुसार अभी तक केवल दो मार्ग प्रस्तावित हैं। इनमें पाकबड़ा टीएमयू के पास से काशीपुर रोड और दूसरा मार्ग रामपुर चौराहे से लेकर कांठ रोड है।
विज्ञापन
समितियों द्वारा बसों का रूट बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक शहर इसमें कवर हो और महानगर वासियों को सुविधा मिले। इस समिति में आरटीओ, एसपी ट्रैफिक, आरएम रोडवेज, बस कंपनी के सचिव और अपर नगर आयुक्त होंगे। बैठक में डीएम शैलेंद्र सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, आरटीओ भीमसैन, यूपीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी, नगर निगम के मुख्य अभियंता उपस्थित रहे।
बस में होगी 32 सीट
कमिश्नर के अनुसार केंद्र सरकार स्तर से ही बसें संचालन की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी गई है। ये कंपनी ही अपनी बसें लाएगी। ये बस 32 सीट की होगी। उम्मीद है कि दिसंबर में ये बसें आ जाएंगी। लाकड़ी फाजलपुर में बसों को चार्ज करने वाला चार्जिंग स्टेशन नवंबर में बनकर पूरा तैयार हो जाएगा।