फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   elderly died in a road

गैस सिलिंडर लदे ट्रक में घुसी कार, टैक्सटाइल कंपनी के कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
elderly died in a road
मुरादाबाद के रामपुर बाईपास पर नानक बाड़ी गांव के पास कार गैस सिलिंडर से लदे वाहन से पीछे से टकरा ग? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ बाईपास पर गुरुवार की सुबह छह बजे नानकबाड़ी गांव के पास खराब खड़े ट्रक मेेें पीछे से एक बोलेरो कार टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के समय कार सवार लखनऊ से मेरठ जा रहे थे। मृतक की पहचान टैक्सटाइल कंपनी कर्मचारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के नानकबाड़ी गांव के पास दिल्ली लखनऊ बाईपास पर गैस सिलिंडर से भरा एक ट्रक पहले से खराब खड़ा था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे रामपुर की ओर से आ रही बोलेरो कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 55 वर्षीय अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि अनिल टैक्सटाइल कंपनी में कच्चे माल की आपूर्ति का काम करते थे। जबकि कार में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा दिया। जबकि अनिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। हादसे में घायल सुनील कुमार ने बताया कि वे मोदीपुरम मेरठ के रहने वाले हैं और मृतक अनिल मूल रूप से हरियाणा के जनपद भिवानी के रहने वाले थे। वे तीस सितंबर की रात को लखनऊ से मेरठ के लौट रहै थे। दिल्ली हाइवे पर नानकबाड़ी गांव के पास सुबह छह बजे कोई व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। चालक देवेंद्र ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस कारण कार सड़क किनारे खड़े गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में जा घुसी, जिसमें मेरठ निवासी चालक देवेंद्र व मुजफ्फरनगर निवासी कार सवार अमरपाल बुरी तरह से घायल हो गए। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed