फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly and disabled people reject voting at home, will go to the booth and cast their vote

Moradabad News: बुजुर्ग-दिव्यांगों ने घर में वोटिंग को नकारा, बूथ जाकर डालेंगे वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly and disabled people reject voting at home, will go to the booth and cast their vote
मंडी धनौरा। कहते हैं कि लोकतंत्र में मतदान का दिन पर्व के समान होता है। मतदाता मतदान दिवस के दिन अपना वोट डालते समय स्वयं को देश का भाग्यविधाता समझता है। शायद यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र के 85 साल से अधिक आयु के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं ने 26 अप्रैल के दिन मतदान केंद्र पर ही वोट डालने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के इस हौसले की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक आयु वर्ग के 2022 मतदाता है। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2512 है। चुनाव आयोग ने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की है। एसडीएम चंद्रकांता ने बताया कि पिछले दिनों चुनाव के कार्य में लगे कर्मचारियों ने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उनसे वोट डालने को लेकर उनकी राय मालूम की थी। कितने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम चंद्रकांता ने बताया कि 85 साल से अधिक उम्र के 2022 में से मात्र 69 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट की सुविधा की मांग की। इसी प्रकार 2512 दिव्यांग मतदाताओं में से मात्र 46 मतदाताओं ने ही पोस्टल बैलेट की सुविधा की मांग की है। अधिकांश बुजुर्ग मतदाताओं का कहना था कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व पर बूथ पर जाकर वोट डालकर स्वयं साक्षी बनना चाहते हैं। उनका कहना था कि मतदान केंद्र पर जाकर वोट करने का अलग ही क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed