फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   elder sister's brother-in-law forcibly raped the girl

बड़ी बहन के देवर ने युवती से जबरन किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
elder sister's brother-in-law forcibly raped the girl
कांठ। बड़ी बहन के देवर ने युवती को क्लीनिक पर अकेला देख पानी पीने के बहाने उसके साथ दुस्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसे बेल्ट से बेरहमी से पीटा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। छजलैट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की बड़ी बहन मुरादाबाद के थाना पाकबाडा के एक मोहल्ले में रहती है। यहीं पर उसकी बड़ी बहन का देवर शौकीन भी रहती है। बड़ी बहन का देवर होने के कारण युवती शौकीन को जानती है। युवती का पति छजलैट क्षेत्र में ही दूसरे गांव में एक खुद का क्लीनिक चलाता है। 16 जून को युवती का पति क्लीनिक की दवाइयां लेने के लिए मुरादाबाद गया हुआ था। क्लीनिक पर युवती अकेली थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन का देवर शौकीन क्लीनिक पर पहुंच गया। उसने युवती से पानी पिलाने के लिए कहा। जिस पर क्लीनिक के पीछे बने कमरे से युवती पानी लेने के लिए चली गई। आरोप है कि पीछे से शौकीन भी कमरे में पहुंच गया और उसने उसके साथ जबरन डरा धमकाकर दुस्कर्म किया। जब युवती ने इसकी विरोध किया तो शौकीन ने उसे बेल्ट से बेरहमी से पीटा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी कमरे में पहुंच गए। उन्होंने युवती को अर्द्घनग्न अवस्था में युवती को बचाया। इसके बाद शौकीन उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि वह छजलैट थाने गई, लेकिन पुलिस ने न तो कार्रवाई ही की और न ही उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। अब उसने एसएसपी मुरादाबाद हेमंत कुटियाल को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद शुक्रवार को छजलैट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी शौकीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed