{"_id":"6aece66e07b0aa3aa90cee26","slug":"eighth-grade-student-dies-from-electric-shock-while-ironing-clothes-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1032787-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट से आठवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट से आठवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन
पाकबड़ा। हाशमपुर चौराहा निवासी जागरण कलाकार के कक्षा आठ में पढ़ने वाले बेटे जतिन (15) कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। दीयों की रोशनी से पहले परिवार की आंखों का तारा हमेशा के लिए बुझ गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाशमपुर चौराहा निवासी जागरण कलाकार ओमकार के परिवार में पत्नी रश्मि, बेटी जाह्नवी और राधिका के अलावा एक बेटा जतिन था। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे जतिन नहाने के बाद अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। इसी दौरान अचानक प्रेस में करंट उतर आया और जतिन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजन जतिन को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गई। वहीं दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां
परिजनों ने बताया कि घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं। परिवार एक दिन पहले ही बाजार से त्योहार का सामान लेकर आया था। जिस घर में रोशनी और खुशियों की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा है। बेटे की मौत की खबर सुनकर रिश्तेदार और आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचते रहे।