फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eighth class and ninth class lover together in home

नवीं के छात्र के घर मिली 8वीं क्लास की प्रेमिका

Wed, 21 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
eighth class and ninth class  lover together in home
प्यार
गलशहीद थानाक्षेत्र से सोमवार सुबह गायब हुई बिजली विभाग के कर्मचारी की 12 वर्षीय बेटी को पुलिस ने उसके नाबालिग प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। जबकि छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बिजली कर्मी ने आरोपी की मां को तलाक देकर छात्रा की मां से निकाह कर लिया था। गलशहीद थानाक्षेत्र के ईदगाह के पास बिजली विभाग के कर्मचारी का परिवार रहता है। सोमवार सुबह कर्मचारी ड्यूटी चला गया था।
विज्ञापन


दोपहर में वह घर लौटा तो कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी 12 वर्षीय बेटी गायब थी। उसने बेटी की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। 12 वर्षीय छात्रा के गायब होने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी तलाश शुरू करने के साथ ही मुखबिरी तंत्र भी सक्रिय कर दिया। पुलिस ने छात्रा के स्कूल में जाकर पूछताछ की। तब पता चला कि छात्रा के 16 वर्षीय एक लड़के से प्रेम संबंध हैं। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने पुलिस टीम के साथ प्रेमी के घर दबिश दी।


परिजनों ने पुलिस के घर में घुसने का विरोध किया। पुलिस ने कमरे की तलाश की तो प्रेमी जोड़ा बरामद हो गया। बिजली कर्मी ने आरोपी की मां को तलाक  देकर छात्रा की मां से निकाह कर लिया था। लेकिन आरोपी अपने पिता के घर आता रहता था। जिस कारण उसे संबंध छात्र से हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed