फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight years later, the course was continued from Sepoy to

Moradabad News: आठ साल बाद बदलने जा रहा सिपाही से लेकर सीओ तक का पाठ्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Eight years later, the course was continued from Sepoy to
मुरादाबाद। कभी लूट-चोरी और डकैती की वारदात पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती हुआ करती थी लेकिन अब अपराध की दुनिया मोबाइल स्क्रीन, लैपटॉप और डिजिटल नेटवर्क तक फैल चुकी है। साइबर ठगी, डिजिटल साजिशें और एआई के जरिए किए जा रहे अपराध पुलिस के सामने रोज नई चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। बदलते हालात और नए कानूनों को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस का पाठ्यक्रम आठ साल बाद पूरी तरह नया रूप ले रहा है। अब सिपाही से लेकर सीओ स्तर तक के अधिकारी सिर्फ कानून और लाठी नहीं बल्कि डिजिटल जांच, फोरेंसिक साइंस, साइबर अपराध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियां भी पढ़ेंगे। जिससे भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मी हर मोर्चे पर एक कदम आगे रहेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्रेनिंग पाठ्यक्रम 2018 के बाद बदला गया है। इन आठ सालों में अपराध के तौर तरीके भी बदले हैं। नए कानून और पुलिस को अधिक आधुनिक बनाने के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। आउट डोर और इंडोर दोनों में ही बदलाव किया गया। इंडोर ट्रेनिंग में परंपरागत विषयों के साथ डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध, फोरेंसिक साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डाटा एनालिसिस और तकनीक आधारित जांच पर विशेष जोर रहेगा। नए पाठ्यक्रम में पुलिस कर्मियों को यह भी सिखाया जाएगा कि डिजिटल साक्ष्य कैसे जुटाएं उन्हें सुरक्षित कैसे रखें और अदालत में कैसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। आउट डोर में स्मार्ट पुलिसिंग तैयार की जाएगी। तकनीकी ढंग से भीड़ को कैसे नियंत्रण किया जाएगा। कानून व्यवस्था, आधुनिक हथियार,तनाव प्रबंधन, क्राउड कंट्रोल और टीम वर्क पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा देश के चर्चित कांड,चर्चित खुलासे और घटनाओं को भी शामिल किया गया। ताकी आने वाले पुलिस कर्मी समझ सकेंगे कि इस घटना में कहां पुलिस की चूक रही और कहां पुलिस की तत्परता से बड़ी घटनाएं होने से रोकी जा सकती थीं। अप्रैल मई में आने वाले नए बैच इनकी बारीकियां समझ सकेंगे।
विज्ञापन


नया पाठ्यक्रम पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम, कानूनी रूप से मजबूत और जनता के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। नए पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थानों, विशेषज्ञों, देश की जांच और सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं। नए पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव सभरवाल, डीजी ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश पुलिस
---
देश की जांच और सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव भी शामिल
मुरादाबाद। नए पाठक्रम में प्रशिक्षण संस्थानों, विशेषज्ञों, जांच और सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं। एनआईए, सीबीआई, एनसीबी, विजिलेंस,आईबी, आर्मी, बीएसएफ, आईटीबीपी समेत अन्य एजेंसियां कैसे कार्रवाई करती हैं यह भी सिपाही,दरोगा और सीओ पढ़ेंगे।


अचानक हो रहे विरोध प्रदर्शन भी पुलिस के लिए चुनौती
मुरादाबाद। धार्मिक और राजनीति आयोजन की संख्या और भीड़ में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अचानक से होने वाले विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने की घटनाएं सामने आईं हैं। इन सब से निपटने के लिए नए पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed