फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight more including two-year-old corona infected

दो साल की मासूम समेत आठ और कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Eight more including two-year-old corona infected
मुरादाबाद। कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के बीच संक्रमित मरीजों का मिलना अभी भी जारी है। बुधवार को दो साल की मासूम समेत आठ लोग संक्रमित पाए गए। इसमें एंटीजन टेस्ट में पांच और आरटीपीसीआर की जांच में तीन पॉजिटिव केस मिले। वहीं स्वस्थ होेने पर 45 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को पंद्रह अलग-अलग स्थानों पर 1152 लोगों को एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें पांच लोग संक्रमित पाए गए। चार पॉजिटिव मरीज किसरौल के है, जबकि एक मरीज टाउन हॉल क्षेत्र का है। वहीं आरटीपीसीआर आई जांच रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों की दो साल की बच्ची भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11757 हो गई है। हालांकि इनमें से 11347 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 184 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed