फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight month old girl died due to fever in Agwanpur

Moradabad News: अगवानपुर में बुखार से आठ महीने की बच्ची की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Eight month old girl died due to fever in Agwanpur
अगवानपुर। नगर पंचायत में 10 दिन में बुखार से तीसरी मौत हो गई। रविवार को आठ महीने की बच्ची नूफ ने दम तोड़ दिया। इससे पहले 15 वर्षीय बालक और एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अब तक कस्बे में जांच शिविर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निहारियान निवासी मोहम्मद राशिद बाजारों में मसालों का फड़ लगाते हैं। परिवार में पत्नी नाजिश, बेटे कासिफ व रक्सान के अलावा आठ महीने की बेटी नूफ थी। राशिद के अनुसार बृहस्पतिवार को बेटी को बुखार आया था। उन्होंने एक स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर से दवाई ली। झोलाछाप की दवाई से उसकी सेहत में फर्क नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद में एक बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया। डॉक्टर ने बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर लिया। रविवार सुबह दस बजे बच्ची को अचानक खून की उल्टी हो गई।
विज्ञापन

पिता के शोर मचाने पर स्टाफ जमा हो गया। स्टाफ ने बच्ची की जान बचाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। बच्ची की मौत से परिवार में गम का माहौल है। कस्बे के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर लोगों की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed