फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight including BKU leader accused of sexual assault in Moradabad case rejistered

Moradabad: भाकियू नेता समेत आठ पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पार्टी की पूर्व सदस्य ने दर्ज कराया केस

Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
सार

महिला ने बताया कि विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि रणधीर के बेटे प्रतीक ने भी फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Eight including BKU leader accused of sexual assault in Moradabad case rejistered
सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गलशहीद थाने में भाकियू नेता रणधीर उर्फ बब्लू समेत आठ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई भाकियू महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी की तहरीर पर की है। आरोपियों में भाजपा नेता का भाई और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पीड़ित महिला गलशहीद क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। उसने बताया कि वह पिछले पांच साल से भारतीय किसान यूनियन में सक्रिय है। महिला ने बताया कि दो साल पहले सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी भाकियू नेता रणधीर उर्फ बबलू से उसकी मुलाकात हुई थी। महिला का पति कहीं चला गया था। तब रणधीर ने उसकी मदद करने के बहाने घर में आना-जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी रणधीर उर्फ बबलू नशे की हालत में घर आ गया। पीड़ित को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करनी चाही तो आरोपी ने शादी करने का झांसा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 17 अगस्त 2022 को आरोपी रणधीर ने मूंढापांडे के दौलारी गांव निवासी अपने दोस्त एवं भाजपा नेता के भाई जयवीर, मनकरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्ला उर्फ बिजेंद्र, मूंढापांडे निवासी श्याम, माखन, उमेश, नरेश को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि रणधीर के बेटे प्रतीक ने भी फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गलशहीद थाने में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। हम इस बारे में पुलिस अफसरों से वार्ता करेंगे और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी।

- मनोज चौधरी, जिला अध्यक्ष, भाकियू

रिपोर्ट लिखाने वाली महिला और जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनका हमारे संगठन से कोई संबंध नहीं है। दूसरे संगठन भाकियू को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
- दीपक चौधरी, जिला अध्यक्ष, युवा भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed