{"_id":"5f9404e78ebc3e9b8e6927e9","slug":"eight-extra-festival-special-train-will-run-in-moradabad-rail-zone-city-news-mbd3671382199","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मौके पर मुरादाबाद रेल मंडल को मिलीं चार जोड़ी और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के मौके पर मुरादाबाद रेल मंडल को मिलीं चार जोड़ी और ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद। अक्तूबर और नवंबर माह में त्योहारों को देखते हुए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। अब तक मुरादाबाद मंडल में 19 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं। शुक्रवार को रेलवे की ओर से और चार जोड़ी ट्रेनों की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों को मिलाकर रेल मंडल में अब कुल 23 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन चार जोड़ी ट्रेनों में से पहली ट्रेन शुक्रवार देर रात 12 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता का कहना है कि मंत्रालय और रेलवे बोर्ड द्वारा इन ट्रेनों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। परिचालन के लिए जोनल मुख्यालय द्वारा तारीख निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनें 15 अक्तूबर तो कुछ 20 अक्तूबर से चल रही हैं। इन नई ट्रेनों का परिचालन 23 अक्तूबर से शुरू हो गया है।
पूजा स्पेशल ट्रेनों का विवरण
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मंडल में ठहराव
04406/05 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली मुरादाबाद, बरेली
04408/07 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली मुरादाबाद, बरेली
04412/11 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर
02191/92 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली,
मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर
विज्ञापन
पूजा स्पेशल ट्रेनों का विवरण
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मंडल में ठहराव
04406/05 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली मुरादाबाद, बरेली
04408/07 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली मुरादाबाद, बरेली
04412/11 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर
02191/92 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली,
मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर