फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Eight days after jumping from the roof, the girl lay in front of the train, both her legs cut off

मां-पिता के बिना मैं क्या करूंगी: छत से कूदने के आठ दिन बाद ट्रेन के आगे लेटी युवती, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर

Fri, 06 Jun 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 02:29 AM IST
सार

मूंढापांडे क्षेत्र में माता-पिता की मौत से मानसिक रूप से परेशान युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। छत से कूदने के बाद वह ट्रेन के आगे लेट गई। इससे उसके दोनों पैर कट गए। इसके बाद उसकी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Moradabad: Eight days after jumping from the roof, the girl lay in front of the train, both her legs cut off
रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माता-पिता की माैत के बाद से मानसिक रूप से परेशान युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे चोट लगी, लेकिन जान बच गई। आठ दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह युवती घर से निकल गई और गांव के पास ही मुरादाबाद-लखनऊ रेल लाइन पर ट्रेन के आगे लेट गई।

विज्ञापन


इस बार भी युवती की जान बच गई, लेकिन उसके दोनों पैर कट गए। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मूंढापांडे क्षेत्र के सैंजना निवासी सनी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लक्ष्मण और मां भूरी की माैत हो चुकी है।
विज्ञापन


बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर में सनी और उसकी बहन भारती (18) है। सनी ने बताया कि माता-पिता की माैत के बाद से बहन भारती मानसिक रूप से परेशान रहती है। उसका इलाज चल रहा है। वह बार-बार कहती है कि माता-पिता के बिना मैं क्या करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन पहले वह घर की छत से कूद गई थी। उसे चोट आई थी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वह घर से निकल गई। उस वक्त भाई सो रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर वह मूंढापांडे के पास रेल ट्रैक पर पहुंच गई। इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेन के आगे वह लेट गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए।

रामगंगा नदी में ऑटो चालक बहा, तलाश में जुटे गोताखोर
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मऊ मिलक रामगंगा नदी के घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर पशुओं को नदी पार करा रहा ऑटो चालक जरीफ (55) बह गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर बुला लिए, देर रात तक जरीफ का पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार सुबह दोबारा टीम उसकी तलाश में जुटेगी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मऊ निवासी ऑटो चालक जरीफ (55) के परिवार में पत्नी मेहसर जहां, चार बेटे नसीम, नाजिम, वसीम, अमीन समेत 5 बहनें हैं।वसीम के अनुसार बृहस्पतिवार को पिता जरीफ ऑटो चलाने नहीं गए थे।

जरीफ अपनी पत्नी से पशुओं को जंगल में ले जाने की बात कहकर निकल गए। साथ में गांव के गामा, मुनीम और मिलक गांव निवासी बृजपाल भी थे। वह पशुओं रामगंगा नदी पार करा रहे थे। इस दौरान गामा,मुनीर और बृजपाल के पशु पानी में आगे निकल गए जबकि जरीफ कुछ पीछे रह गए। इस दौरान जरीफ पानी में बह गए।

गामा, मुनीम और बृजपाल ने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। गामा ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि गोताखोरों की टीम ने तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। शुक्रवार सुबह दोबारा जरीफ की तलाश की जा जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed