{"_id":"6a13608d100f0ecf92039969","slug":"eight-charging-points-installed-at-pitalnagari-workshop-six-ac-e-buses-will-run-on-four-routes-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-909323-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीतलनगरी वर्कशॉप में लगे आठ चार्जिंग प्वाइंट, चार रूटों पर चलेंगी छह एसी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीतलनगरी वर्कशॉप में लगे आठ चार्जिंग प्वाइंट, चार रूटों पर चलेंगी छह एसी ई-बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। परिवहन निगम की ओर से मुरादाबाद परिक्षेत्र से विभिन्न रूटों पर एसी ई-बसों के चलाने के लिए ई-बस सेवा का विस्तार किया जा रहा है। कटघर स्थित परिवहन निगम के वर्कशाप में ई-बसों की चार्जिंग के लिए आठ प्वाइंट लगा दिया गया है। एक ई-बस को चार्ज होने में चार घंटे का समय लगेगा। एक बार में आठ ई-बसें चार्ज हो सकेंगी।
मुरादाबाद से रामनगर, नजीबाबाद, अलीगढ़ और हल्द्वानी रूट पर छह एसी ई-बसें चलाई जाएंगी। चार्जिंग प्वाइंट लगाने के साथ ही परिवहन विभाग के मंत्री से छह एसी ई-बसों के पंजीकरण संबंधी कागजात पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए हैं। सीनियर फोरमैन गजेंद्र सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में आरटीओ में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली रूट पर चार एसी ई-बसें चलाई जा रही हैं।
मुरादाबाद परिक्षेत्र को कुल 34 एसी ई-बसें मिली हैं। इसमें चार डबल डेकर एसी ई-बसें भी शामिल हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि एसी ई-बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही डीजल की खपत कम होने से निगम के ईंधन खर्च में भी कमी आएगी।