फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eid-ul-Azha prayers will be read in mosques with social distancing

मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha prayers will be read in mosques with social distancing
मुरादाबाद। कोविड के चलते इस बार भी ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी। मस्जिदों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की जाएगी। कांवड़ यात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। मंदिरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जलाभिषेक किया जाएगा। यह निर्णय डीएम-एसएसपी की धर्मगुरुओं के साथ हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस लाइंस में सोमवार धर्मगुरुओं की बैठक बुलाई गई। जिसे संबोधित करते हुए डीएम शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड के चलते शासन के निर्णय के मुताबिक ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में नहीं होगी। मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की जा सकेगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह पाबंदी है। लिहाजा मुस्लिम धर्मगुरु यह संदेश समुदाय के लोगों तक पहुंचा दें। कुर्बानी के बाद कोई भी उसके अवशेष को खुले में अथवा सड़कों पर न फेंके। मांस को खुले में न ले जाएं। जरूरी हो तो उसे ढक कर ले जाएं। एसएसपी पवन कुमार ने कहा कि त्योहार के मौके पर कोई व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे किसी दूसरे धर्म के लोगों को आपत्ति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्योहार पर शांति व सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। किसी तरह की अफवाहों पर कोई ध्यान न दिया जाए। संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु के मिलने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर तीन दिन कुर्बानी होती है। जो सुबह छह बजे से लेकर सायं पांच बजे तक की जाती है। लिहाजा प्रशासन को उसके हिसाब से शांति व सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी व्यक्ति का बेजा उत्पीड़न न किया जाए। नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोग कोविड नियमों व शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed