{"_id":"649748b807b29ede2a0af676","slug":"eid-ul-azha-prayer-will-be-held-at-idgah-at-eight-in-the-morning-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-184375-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा की सभी ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के नायब इमाम सैयद फहद अली ने बताया कि शहर के ईदगाह में 29 जून को सुबह आठ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुर्बानी के बकरों के लिए ईदगाह, रामपुर दोराहा, असालतपुरा, बकरे का अहाता, गांगन आदि स्थानों पर बाजार सज गए हैं।
ईद-उल-अजहा के मौके पर शहर में साफ-सफाई आदि को लेकर नगर आयुक्त संजय चौहान ने शनिवार अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी को आवश्यक निर्देश देते हुए सफाई और पानी की समस्या न होने देने को कहा। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बकरीद के दृश्टिगत ईदगाह व निकटवर्ती क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि समस्त वार्डाें में बकरीद, सावन मेला, कांवड यात्रा के दृश्टिगत अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ईदगाह मैदान की विशेष साफ-सफाई, घास कटिंग, चूना पूर्व से सुनिष्चित करने को कहा।
यह रहेगी व्यवस्था
- ओज उठान के लिए वाहनों का रूट प्लान, कार्ययोजना तत्काल तैयार की जाएगी। नगर के सभी 07 थानों पर 01-01 वाहन अपशिष्ट/ओज उठान के लिए तैनात रहेगा।
- समस्त सफाई गोदाम पर 01-01 वाहन आकस्मिक स्थिति के दृश्टिगत एलर्ट मोड पर रखा जाएगा।
- सफाई मित्र पूर्ण सुरक्षा उपकरणों (मास्क, ग्लब्स, गमबूट, हेल्मेट इत्यादि) पहनने के उपरांत ही कार्य करें।
- निकटवर्ती क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए।
- पानी के टैंकर/छिडकाव आदि की व्यवस्था के लिए कुछ पानी के टैंकर आरक्षित भी किए जाएंगे।
- प्रकाश बिंदुओं का परीक्षण करा कर खराब प्रकाश बिंदुओं को समय से सही कराया जाएगा।