फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Edit video of female police station in-charge and ask for five thousand In Moradabad accused arrested

'खाकी' बनी शिकार: महिला थाना प्रभारी का वीडियो बनाया...फिर मांगे रुपये, पांच हजार न देने पर किया यह घिनौना काम

Sat, 29 Oct 2022 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Oct 2022 10:04 AM IST
सार

मुरादाबाद में महिला थाना प्रभारी का वीडियो एडिट कर पांच हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। रुपये न देने पर आरोपी परवेज अंसारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Edit video of female police station in-charge and ask for five thousand In Moradabad accused arrested
मुरादाबाद के महिला थाना प्रभारी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मुरादाबाद के महिला थाना प्रभारी का वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये मांगे। थाना प्रभारी ने रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी दीपा त्यागी ने सिविल लाइंस थाने में परवेज अंसारी और उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506 और आईटी एक्ट 67 में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीस अक्तूबर को वह सीसीएनएस कक्ष से अपने केबिन में जा रही थीं। इसी दौरान परवेज और उसके साथी ने वीडियो बना ली थी। 
विज्ञापन


इसके बाद परवेज अंसारी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये की मांग की। 27 अक्तूबर को परवेज अंसारी और उसका साथी दोबारा महिला थाने पहुंचा और उसने दीपा त्यागी से फिर से रुपयों की मांग की। थाना प्रभारी ने रुपये देने से इनकार किया तो वीडियो को एडिट कर उसमें फिल्मी गाने और डॉयलाग लगा दिए। इसके बाद उसे यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर दिया। इसके अलावा ट्विटर पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी परवेज अंसारी निवासी मोहल्ला डेहरिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वीडियो उसके द्वारा ही बनाई थी। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि परवेज के साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed