{"_id":"5dd452338ebc3e54ef7adc9f","slug":"earthquake-city-news-mbd3298563136","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती हिलते ही घरों से भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती हिलते ही घरों से भागे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
हेडिंग : धरती हिलते ही घरों से भागे लोग
क्रासर : केंद्र नेपाल में, लेकिन मुरादाबाद समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में महसूस हुए झटके
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पॉश कॉलोनियों से लेकर पुराने शहर के मोहल्लों में मंगलवार शाम अचानक धरती के कांपते ही लोग दहशत से सिहर गए। भूकंप के झटकों के बाद घरों से लोग बाहर आकर मोबाइल पर रिश्तेदारों से कुशलक्षेम पूछने लगे। कार्यालय में काम करने वालों के लिए भी कोतूहल के साथ दहशत देने वाले पल थे। सुरक्षा के नजरिये से लोगों ने कार्यालय भी छोड़ दिए। हालांकि दोबारा झटके नहीं आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार शाम करीब सात बजे दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम समेत उत्तर भारत के अन्य कई शहरों में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 थी। इसका केंद्र नेपाल में दिपायाल के पास था और इसकी गहराई धरती से 1.3 किलोमीटर नीचे थी। इसके चलते उत्तर प्रदेश के इलाकों में भूकंप की तीव्रता अधिक महसूस की गई। मुरादाबाद में ऑफिस में काम करने वाले सड़क पर आ गए थे। बुद्धि विहार में लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए।
इनसेट -
मोबाइल पर देते रहे जानकारी
मोबाइल पर लोग रिश्तेदार व दोस्तों को भूकंप के बारे में जानकारी देने लगे। भूकंप से बचाव के बारे में भी लोगों को बातचीत करते हुए देखा गया। महिलाओं के साथ बच्चों में भूकंप को लेकर खासा कोतूहल था।