फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaw route stalled on meeting and announcement

Moradabad News: बैठक और घोषणा पर ठिठका ई-रिक्शा रूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw route stalled on meeting and announcement
मुरादाबाद। शहर को जाम मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासनिक और परिवहन विभाग के अफसरों ने बड़े जोरशोर के साथ ई-रिक्शा के संचालन के लिए जोन व्यवस्था को लागू करने के लिए प्लान बनाया। पंचायत भवन में मीटिंग की। जिसमें ई-रिक्शा चालक व यूनियन संगठन के पदाधिकारी भी बुलाए गए। शहर को आठ जोन में बांटने के साथ ही ई-रिक्शा के रूट के हिसाब से रंग और नंबर भी तय किया जाना था। 30 दिन में इस नई व्यवस्था लागू करना था थी लेकिन डेढ़ माह बाद भी कागजों में बनाया गया यह प्लान धरातल पर नहीं उतर सका।
विज्ञापन




21 अगस्त को पंचायत भवन सभागार में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों ई-रिक्शा चालकों को को बताया था कि शहर में आठ रूट बनाए गए हैं। इन रूट के हिसाब से शहर में ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। शहर के मुख्य मार्ग और हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। प्रत्येक जाेन का अपना कलर होगा। जिससे उस जोन के ई-रिक्शा की पहचान हो जाएगी। चालकों को ये भी जानकारी दी गई थी कि एक माह में जोन लागू कर दिए जाएंगे। इसके बाद तय रूट से ई रिक्शा दूसरे रूट पर चलता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के मुख्य मार्ग कांठ रोड,दिल्ली रोड,रामपुर रोड,संभल रोड,लाकड़ी से हनुमान मूर्ति रोड पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से संचालन करने का निर्णय लिया गया था। अफसरों द्वारा बनाया गया प्लान डेढ़ माह बाद भी लागू नहीं हो पाया है। जिस कारण ई रिक्शा शहर के मुख्य मार्गाें और बाजारों में बेधड़क घूम रहे हैं। जिस कारण शहर वासी जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


ये थे प्रस्तावित आठ जोन



जोन-1- लाइनपार, मानसरोवर कॉलोनी, प्रकाश नगर, रामलीला मैदान, कुंदनपुर, विकास नगर, हनुमान नगर, चाऊ की बस्ती, एकता काॅलोनी, ढक्का, पैपटपुरा, जयंतीपुर, पीर का बाजार, करूला, पुतली घर रोड, चौहानों वाली मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन-2- बुद्धि विहार, कांशीराम नगर, मिलन विहार, खुशहालपुर, शाहपुर तिगरी, सम्राट अशोक नगर, प्रीत विहार



जोन-3- चंद्रनगर, आवास विकास कॉलोनी, रेलवे हरथला कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, हिमगिरी काॅलोनी, हरथला, स्टेशन रोड हरथला


जोन-4- डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, जिगर काॅलोनी, बंगला गांव, दौलतबाग, चक्कर की मिलक , कचहरी



जोन-5- नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना काॅलोनी, वेव सिटी, टीडीआई सिटी, दीनदयाल नगर,अवंतिका कॉलोनी



जोन-6- इम्पीरियल तिराहा, बुधबाजार, मानपुर, कटरा नाज, अमरोहा गेट, मंडी चौक, संभली गेट, हैलेट रोड, बाजार गंज, टाउन हाल, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, पारकर कॉलेज रोड, कंजरी सराय, गुरहट्टी चौराहा, जेल रोड, जैन मंदिर रोड, कंपनी बाग



जोन-7- मंडी चौक, बारादरी, दीवान का बाजार, लाल बाग, तहसील स्कूल, एस. कुमार चौराहा, रेती स्ट्रीट, फैजगंज, पीरगैब, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद,ताजपुर माफी, किसरौल, कानून गोयान, नवाबपुरा

जोन-8- बरबलान, गुलाबबाड़ी, कटघर रेलवे स्टेशन, मकबरा, लाजपतनगर, गांधी नगर, पीरजादा, ईदगाह, असालतपुरा, प्रिंस रोड, इंद्रा चौक, लंगड़े की पुलिया, भूड़े का चौराहा



शहर में जोन व्यवस्था लागू की जाएगी। इस पर कार्य चल रहा है। ई रिक्शा का सत्यापन करने के बाद उनका रूट और कलर तय कर दिया जाएगा। इसके बाद ई रिक्शा तय रूट पर ही चलेंगे। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी यातायात
पांच साल में शहर में बढ़ गए आठ हजार ई-रिक्शा

शहर में पांच साल पहले तीन हजार ई-रिक्शा थ़े, लेकिन इन पांचों में ई-रिक्शा तेजी से शहर में बढ़ गए हैं। अब करीब 11 हजार ई-रिक्शा शहर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article