{"_id":"613e59588ebc3ee5310580fd","slug":"e-rickshaw-robbery-exposed-two-accused-arrested-city-news-mbd402437545","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलाक से ऊंचा गांव जाने वाले रास्ते पर तीन सितंबर की रात ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर ई-रिक्शा लूट ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा भी बरामद किया है।
पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि बदायूं जिले के बिसौली थाना अंतर्गत अंबेगंज निवासी मुनेश थाना कटघर क्षेत्र के पीतलनगरी में किराये के मकान में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। तीन सितंबर की रात दो युवकों ने उसका ई-रिक्शा बुक किया और उसे ग्राम इमलाक से ऊंचा गांव जाने वाले मार्ग पर ले गए। रात्रि करीब आठ बजे बीच रास्ते में सूनसान जगह पर दो युवकों ने उसे रोक लिया था और मारपीट करने के साथ उसका ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए थे। जिसकी रिपोर्ट मुनेश ने कटघर थाने में दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद से ही पुलिस लुटेरों को सुराग लगाने में जुट गई थी। उन्होंने बताया कि इसी बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी आशीष सैनी व विनीत सैनी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब यह दोनोें लूटे गए ई-रिक्शा को बेचने जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपने को चचेरा-तहेरा भाई बताया।
आरोपियों ने बताया कि 400 रुपये किराये का लालच देकर उन लोगों ने मुनेश का रिक्शा बुक कर लिया था। रास्ते में श्मशान घाट के पास रोक कर ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर उसका रिक्शा लूट ले गए थे। आरोपियों में आशीष सैनी पल्लेदार है जबकि विनीत सैनी एक फर्म में नौकरी करता है। दोनों ने बताया कि उन लोगों ने कुछ लोगों से कर्जा ले रखा है। जिसे निपटाने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।