फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaw driver died due to electric shock

Moradabad News: चार्ज करते समय करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver died due to electric shock
मंडी धनौरा। थानाक्षेत्र के गांव पपसरा बंगर में शुक्रवार की देर रात गौरव (32) की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर पर ई-रिक्शा को चार्ज कर रहे थे। इस दौरान उनको करंट लग गया था। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन

गांव पपसरा बंगर निवासी गौरव ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की देर रात वह अपनी ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे। इस दौरान उनको करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को गौरव की मौत की जानकारी मिली तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। गांव के ही एक निजी चिकित्सक को बुलाकर परीक्षण कराया गया। उसने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गौरव की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल था। गौरव के परिवार के सामने आजीविका की समस्या पैदा हो गई है। वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed