{"_id":"694ee66ff96920bc61081a15","slug":"e-rickshaw-collides-with-roadside-pole-three-injured-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111775-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क किनारे खंभे से टकराया ई-रिक्शा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क किनारे खंभे से टकराया ई-रिक्शा, तीन घायल
Sat, 27 Dec 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से तेज रफ्तार ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवती व चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।
कांठ नगर के मोहल्ला पटेगंज निवासी असलम पुत्र मुन्ना ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह बिजनौर के स्योहारा से ई-रिक्शा लेकर लौट रहा था। उसके साथ मोहल्ले का ही शाहनावाज पुत्र फकरे आलम भी ई-रिक्शा में बैठा था। कांठ के गांव समदगढ़ से असलम ने एक युवती को भी रिक्शा में बैठाया। जब ई-रिक्शा कांठ नगर में कब्रिस्तान के सामने पहुंचा तो सड़क ऊंची और साइड पटरी गहरी होने के कारण उसका एक पहिया नीचे उतर गया, चालक असलम इतने कुछ कर पाता, इससे पहले ही रफ्तार तेज होने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में जहां ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं उसमें सवार शाहनावाज, चालक असलम और जनपद रामपुर के थाना बादली टांडा अंतर्गत आने वाले नन्हुआ नंगला निवासी शमा पुत्री हसनैन घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। इधर शमा को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शमा अपनी रिश्तेदारी में कांठ के समदगढ़ आई थी और शुक्रवार को अपने घर जाने के लिए वह कांठ तक के लिए ई-रिक्शा में बैठी थी।
..फोटो सं. 02, 03, 04