{"_id":"62b9ff9ec6ac9f42a13d41c7","slug":"e-buses-will-be-run-on-lakri-fajalpur-sambhal-bypass-city-news-mbd432811323","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की मांग पर दूसरे रूट पर भी चलाई जा सकती हैं ई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की मांग पर दूसरे रूट पर भी चलाई जा सकती हैं ई बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर में ई बसों का संचालन फिलहाल दिल्ली रोड और कांठ रोड पर हो रहा है। नगर विकास विभाग के दावे के मुताबिक जुलाई में 10 और ई बसें शहर में पहुंचेंगी। इसके बाद परिवहन निगम अन्य रूट पर इन्हें चलाने के लिए सर्वे करेगा। यात्रियों की मांग के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। प्रस्तावित रूट लाकड़ी फाजलपुर होते हुए संभल बाईपास जाने का है।
यदि इस रूट पर यात्री नहीं मिले तो कांठ रोड और दिल्ली रोड पर ही बसों का संचालन होता रहेगा। ज्ञात हो कि शुरूआत में परिवहन निगम ने बसों को चार रूटों पर चलाने की योजना बनाई थी, लेकिन बसों की संख्या कम होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब लगातार संचालन और किराया कम होने के कारण ई बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 15 बसों में प्रतिदिन तकरीबन 2500 यात्री सफर कर रहे हैं। इससे लगभग 55 हजार रुपये की आय प्रतिदिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जुड़े विभागों को प्राप्त हो रही है।
ई बसों का चार्जिंग स्टेशन भी लाकड़ी फाजलपुर में बना हुआ है। यदि संभल बाईपास पर कुछ बसों का संचालन किया गया तो ये बसें बाईपास होकर पाकबड़ा जीरो प्वाइंट तक जाएंगी। संचालन के नोडल अधिकारी शिव बालक ने बताया कि सभी बसों शहर में पहुंचने के बाद ही सर्वे शुरू होगा। डिपो पर कंट्रोल रूम शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से इसे जोड़ा जाएगा।