{"_id":"6ad9263135813a9a090c8cd5","slug":"dussehra-fairs-organized-in-raipur-khurd-and-dahakwara-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116037-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रायपुर खुर्द और डहकवाड़ा में दशहरा मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रायपुर खुर्द और डहकवाड़ा में दशहरा मेले का आयोजन
विज्ञापन
कांठ। गांव रायपुर खुर्द और डहकवाड़ा में बुधवार को रामलीला कमेटियों की ओर से दशहरा मेले का आयोजन किया गया। दोनों गांवों में प्रभु श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतलों का दहन किया। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
रायपुर खुर्द में मेला स्थल पर बुधवार को भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी किया गया। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम को विभीषण ने रावण की मृत्यु का रहस्य बताया। श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया, जिससे उसका अंत हो गया। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। दशहरा मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की।
वहीं गांव डहकवाड़ा में भी दशहरा मेले का आयोजन हुआ। यहां भी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। दोनों स्थानों पर मेले के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।