फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dussehra 2023: Ravana effigy was burnt Moradabad chants Shri Ram echoed, sky bathed colorful lights

Dussehra 2023: मुरादाबाद में रावण का पुतला दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आकाश

Tue, 24 Oct 2023 09:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 09:29 PM IST
सार

विजयदशमी का पर्व जिले भर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। मुख्य आयोजन स्थल पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी चौकसी रही। 

विज्ञापन
Dussehra 2023: Ravana effigy was burnt Moradabad chants Shri Ram echoed, sky bathed colorful lights
मुरादाबाद में रावण का जलता पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी की ओर से लाइनपार रामलीला मैदान में कलाकारों ने मंगलवार को राम-रावण युद्ध, रावण वध प्रसंग का मंचन किया। इसके बाद दशहरा मनाया गया। राम-रावण का युद्ध अब अंतिम चरण में था। युद्ध क्षेत्र में रावण और राम अपने-अपने रथों पर एक-दूसरे के सामने थे।

विज्ञापन


राम ने रावण पर अनेक बाणों से प्रहार किया, लेकिन रावण का अंत नहीं हुआ। तब विभीषण ने भगवान राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत का वास है। भगवान राम ने अग्निबाण से रावण की नाभि का अमृत सुखा दिया। राम के तरकश से निकले तीर ने रावण का सिर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन


युद्ध भूमि में राम की जय-जयकार होने लगती है। आकाश से देवता फूल बरसाते हैं और धरती रावण के आतंक से मुक्त हो जाती है। ऐसा ही नजारा मंगलवार करो रामलीला मैदान लाइनपार में देखने को मिला। रंगीन लाइटों से जगमग रामलीला में श्रद्धालु भगवान राम का जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में रावण का पुतला जल रहा था। इस दौरान मंत्री राजीव बंसल, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, संदीप बंसल, प्रकाश अग्रवाल, जगदीप अग्रवाल, रोहित बंसल, अंशुल अग्रवाल, मयंक बंसल आदि मौजूद रहे।

अस्थियों को बीनने की मची आपाधापी

रावण दहन के बाद दर्शकों में सबसे ज्यादा बैचेनी रावण की अस्थियों को बीनने की रही। अस्थियां बीनने की जल्दबाजी में आपाधापी का माहौल बन गया। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस प्रशासन के चौकस होने की वजह से माहौल शांतिपूर्ण रहा। आग से कोई नुकसान न हो, इसके लिए अग्निशमन विभाग भी मुस्तैद था।

मेला का लिया आनंद

बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने लाइनपार मेला का आनंद लिया। दोपहर से ही मेला देखने वालों की संख्या बढ़ने लगी थी। चाट-पकौड़ी, खिलौने व घरेलू सामान की अस्थाई दुकानें लगी थीं। शाम होते-होते जबरदस्त भीड़ हो गई। बच्चे, महिला, पुरुष और बुजुर्ग सभी उत्साहित थे। बच्चों ने झूला भी झूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed