फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   During the inspection of the team, the bearing of Ramganga bridge was found slipped

Moradabad News: टीम के निरीक्षण में भी खिसकी मिली रामगंगा पुल की बियरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of the team, the bearing of Ramganga bridge was found slipped
मुरादाबाद। आईआईटी मुंबई से आई विशेषज्ञों की टीम ने शुक्रवार को रामगंगा पुल का निरीक्षण किया। जांच में टीम को पिलर संख्या सात और 11 की बियरिंग अपनी जगह से खिसकी मिलीं। टीम ने अपनी रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को सौंप दी है। पुल में मिली अन्य कमियों की रिपोर्ट टीम एक दो दिन में पीडब्ल्यूडी को दे दी। रामगंगा पुल पर ट्रैफिक बंद करने का अंतिम निर्णय पुलिस प्रशासन लेगी।
विज्ञापन


रामपुर रोड को जोड़ने के लिए रामगंगा नदी पर डियर पार्क के पास करीब 64 साल पहले 650 मीटर लंबा दो लेन के पुल का निर्माण कराया गया था। पिछले दिनों पुल की जांच की गई तो पिलर संख्या सात और 11 की बियरिंग अपने स्थान से खिसक गई है।इसके चलते पुल पर वाहन संचालन के दौरान कभी भी खतरा हो सकता है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को पुल की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रामगंगा पुल का विशेषज्ञों की टीम से जांच कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


कमिश्नर की पहल पर आईआईटी मुबई के विशेषज्ञ डॉ. गोपाल राय की टीम शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंची। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता कुलदीप संत, एई मोहम्मद हारून और जेई अजय कुमार के साथ टीम ने रामगंगा पुल का निरीक्षण किया। टीम ने पुल के नीचे उतर कर सभी पिलरों की बियरिंग की जांच की। इस दौरान टीम को पिलर नंबर 7 और 11 की बियरिंग खिसकी मिली। इसके अलावा टीम ने पुल की रेलिंग, पिलरों की स्थिति और जोड़ों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आईआईटी मुंबई की टीम ने अपनी पूरी रिपोर्ट नहीं दी है। एक दो दिनों में सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मिल जाएगी। प्रारंभिक जांच में टीम को पुल के पिलर नंबर 7 और 11 की बियरिंग खिसकी मिली है। - एसपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

- टीम आई थी, रामगंगा पुल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में टीम को क्या-क्या कमियां मिली है। इसकी रिपेार्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर ही रामगंगा पुल पर ट्रैफिक बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी यातायात


ट्रैफिक बंद करने के लिए लिखा जा चुका है पत्र

- सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी ने रामगंगा पुल पर वाहनों के आवागमन को बंद करने के लिए डीएम अनुज सिंह को पत्र भेजा है। डीएम पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आवागमन बंद करने की संस्तुति देंगे। वहीं विशेषज्ञ टीम की जांच रिपोर्ट के बाद पुल मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेंजेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed