फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   During checking, the electricity department team cut connections to 35 defaulters

चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने काटे 35 बकाएदारों को कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
During checking, the electricity department team cut connections to 35 defaulters
जुनावई। बिजली घर से जुड़े गांव बहलोलपुर में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान 35 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। बताया गया कि जब बकायादार अपना विद्युत बिल जमा नहीं करेंगे उनके कनेक्शन कटे रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बिजली घर के जेई विनोद कुमार ने विद्युत टीम के साथ गांव बहलोलपुर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव में 35 बकाएदारों द्वारा अपने विद्युत बिल जमा नहीं किए गए थे। टीम ने ऐसे बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। जेई ने बताया कि गांव में चार नलकूप कनेक्शन की सूची में किसान वीरेंद्र सिंह पर 36 हजार रुपये, राजेंद्र सिंह पर 32 हजार रुपये, सुरेश कुमार पर 40 हजार रुपये, राय सिंह पर 17700 रुपये बकाया है। इसके अलावा चक्की कनेक्शन धारक अजुद्दी एवं 30 घरेलू कनेक्शन धारकों पर दस हजार रुपये अधिक प्रत्येक उपभोक्ता पर बकाया है। कुल मिलाकर 35 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। एसडीओ शैलेंद्र कुमार बताया कि सभी बिजली बकाएदारों को अब बिल जमा करना आसान हो गया है। वह अपने बिजली बिल को आसान किश्तों में जमा कर सकते हैं। सरचार्ज व किश्तों का फायदा उठाते हुए 30 जून तक अपना बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed