फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Durga Mahotsav started with Pran Pratishtha

प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ दुर्गा महोत्सव का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Durga Mahotsav started with Pran Pratishtha
रेलवे मनोरजंन सदन में दुर्गा पूजा उत्सव पर संख बजाकर पूजा अर्चना करती महिलाएं।अमर उजाला
मुरादाबाद। नवरात्र महापर्व में षष्ठी के दिन से दुर्गा महोत्सव का आगाज हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। दुर्गा पंडाल में मनमोहक रंगोली भी बनाई गई थी। बच्चे और महिलाओं ने आनंद मेल का आयोजन किया। माता के गुणगान से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मनोरंजन सदन में बंगाली समाज ने मूर्ति स्थापना, माता का बोधन और आरती की गई। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष कालीबाड़ी में मूर्ति बनवाई गई है। कोषाध्यक्ष असित बनर्जी ने बताया कि पहले कोलकाता के मूर्तिकार मदन सरकार मूर्ति बनाते थे। तोपुती मल्लिक ने रंगोली बनाई। इस दौरान सविता शर्मा, सौरभ चक्रवर्ती, सुदीप बनर्जी, गौतम सरकार, सुकुमार घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीनदयाल नगर सद्भावना पार्क में देवी मां के बोधन और अधिवास किया गया। मां दुर्गा का शृंगार किया गया। मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजन रुद्रपुर से आए कालीदास मुखर्जी ने किया। रंगोली में आराधना गुप्ता, सुदीप पाल, धन्वी धवन, पूर्णिमा मेहरोत्रा, संजोली ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिखा बर्मन, कविता मजूमदार, अपर्णा लहरी, श्यामली पाल, सूचीमय बर्मन, ओमित मजूमदार, प्रभात लहरी, बीरेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालीबाड़ी में माता का बोधन किया गया। वृक्ष के नीचे पूजा करने के बाद कलश स्थापना की गई। शाम को आनंद मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। असीम कुमार मित्रा ने बताया कि गत वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से चार फीट की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जबकि इस बार दस फीट की प्रतिमा है। पंडाल में स्थानीय कारीगरों से ही फूलों की सजावट कराई गई है। वर्ष 2019 में काशीपुर के कारीगरों ने शीशे, नग और आर्टिफिशियल फूलों से सजावट की थी। पूजन पुरोहित गौरीशंकर भट्टाचार्य द्वारा किया गया। इस दौरान प्रिया मित्रा और शर्मिला विश्वास, एसके रॉय, उत्तम देवनाथ, राजा घटक, सुष्मिता रॉय, जयंत शाह आदि मौजूद रहे।

आज धुनुची नृत्य रहेगा खास
मनोरंज सदन में माता की प्राण प्रतिष्ठा नव पत्रिका से की जाएगी। उसके बाद सप्तमी की पूजा होगी। माता को फल प्रसाद दिया जाएगा। दोपहर में खिचड़ी और दूध की खीर का भोग दिया जाएगा। धुनुची नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed