Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dumper seized for carrying soil using fake transport documents

Moradabad News: फर्जी परिवहन प्रपत्रों से मिट्टी ढोने पर डंपर सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dumper seized for carrying soil using fake transport documents
कांठ। कूटरचित परिवहन प्रपत्रों से मिट्टी ढो रहे डंपर को पुलिस ने खान अधिकारी की सूचना पर पकड़ लिया। जांच के दौरान खनन परिवहन में लगे डंपर के प्रपत्र फर्जी पाए गए, जिस पर डंपर को सीज किए जाने की कार्रवाई की गई। खान अधिकारी ने इस मामले में डंपर स्वामी व उसके चालक समेत मिट्टी परमिट स्वामी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कांठ थाने में खान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि रविवार को की सुबह 9.10 बजे उन्हें सूचना मिली कि कांठ के गांव अहमदपुर निंगू नंगला में साधारण मिट्टी के खनन परिवहन के लिए रविंद्र सिंह निवासी ग्राम करापुर जलालपुर धाना जिला अमरोहा के पक्ष में निर्गत अनुज्ञप्ति पत्र से अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने थाना चौराहा के सामने मिट्टी भरे एक डंपर को रोक लिया। जिसे चालक धर्मवीर सिंह निवासी नन्हेड़ा अलदयालपुर थाना अमरोहा देहात चला रहा था। वहीं खान अधिकारी राघवेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने खनन परिवहन से संबंधित प्रपत्र चालक से लेकर जांच की तो वह कूटरचित तरीके से तैयार किए हुए मिले। पूछताछ में डंपर चालक ने बताया कि डंपर स्वामी मुबारिक अली ने उसे यह प्रपत्र दिया है और डंपर में मिट्टी रविंद्र सिंह के परमिट पर भरी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि खान अधिकारी की तहरीर पर डंपर चालक धर्मवीर सिंह, डंपर स्वामी मुबारिक और मिट्टी परमिट स्वामी रविंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला फर्जी दस्तावेजों से खनन परिवहन करने का है, इसकी गहनता से जांच की जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed